नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने जल के साथ भांग, धतूरा, बेलपत्र, हल्दी, चंदन, दूध, दही और शहद अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में गूंजते शिव मंत्रों और घंटियों की आवाज से पूरा वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया।
कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में खास व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों के लिए अलग से लेन बनाई गई है, जिससे वे आसानी से जलाभिषेक कर सकें। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, पहले सोमवार को कांवड़ियों की संख्या कम रही, लेकिन 11 अगस्त को जलाभिषेक के दिन बड़ी भीड़ आने की संभावना है। इसी को देखते हुए अतिरिक्त तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में गौतमबुद
Korba, Korba | Aug 4, 2026