रातू: रातू के चटकपुर में जब्त बालू के उठाव को लेकर आधी रात को हुआ हाई प्रोफाइल ड्रामा!
Ratu, Ranchi | May 15, 2026 जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जब्त की गई करीब 90 हजार घन फीट अवैध बालू को रात के अंधेरे में हटाने का आरोप। बालू कारोबारियों ने किया जमकर हंगामा। आरोप है कि डीएमओ की मौजूदगी में 5 हाइवा और जेसीबी से बालू उठाव हुआ। विरोध के बाद मौके पर पहुंची रातू पुलिस। सवाल उठ रहा है कि जब्त बालू आखिर किसके आदेश पर और कहां भेजी जा रही थी?