अररिया: सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालय दिव्यांगजन ओपन ट्रायल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Araria, Araria | Mar 9, 2024 कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, अररिया के संयुक्त तत्वाधान में नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया में शनिवार को जिला स्तरीय विद्यालय दिव्यांगजन ओपेन ट्रायल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में अररिया जिला के विभिन्न स्कूल के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।