अररिया: गोढ़ी चौक के समीप एक अनियंत्रित टोटो पलटने से टोटो सवार गम्भीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Araria, Araria | Mar 9, 2024 शहर के गोढ़ी चौक के समीप एक अनियंत्रित टोटो पलटने से टोटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहरा मच गया जिसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया.