अररिया: अररिया आरएस थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से अलग-अलग मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 9, 2024 अररिया आरएस थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से अलग-अलग मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे अररिया आरएस थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार तीनों लोगों का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वही गिरफ्तार व्यक्ति में मुजफ्फर, शंभू व रितिक कुमार शामिल है.