अररिया: समौल में बाइक की चपेट में आने से एक बच्ची हुई घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 9, 2024 अररिया के समौल गांव में बाइक की चपेट में आ जाने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.