घाटशिला: घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ ने सीओ और बीडीओ के साथ की समन्वय बैठक
अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के सभागार में बुधवार की दोपहर 3 बजे एसडीओ सुनील चन्द्र की उपस्थिति में अनुमंडल के सभी सीओ और बीडीओ की कोर्डिनेशन बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड और अंचल कार्यालय से संचालित कार्यो के निष्पादन में दोनों विभागों के बीच अड़चन को दूर कर कार्यो के निष्पादन पर ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रखंड के अधिकांश कार्यो में जमीन सम्बंधित अड़चन है।