अगिआंव: गर्मी आते ही अगियांव में बिजली कटौती की सिलसिला जारी, उपभोक्ता परेशान
Agiaon, Bhojpur | Apr 21, 2024 गर्मी आते ही अगियांव में बिजली विभाग द्वारा बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। बिजली काटने से उपभोक्ताओं को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य व सफल जलने को लेकर दोपहर में बिजली काटी जाती है। वही उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के दिनों में जानबूझकर बिजली कटौती की जाती है।