अगिआंव: सड़क हादसे में अगियांव के 10 वर्षीय बच्चे की मौत से पसरा घर मे मातम
Agiaon, Bhojpur | Apr 18, 2024 अगियांव में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में जख़्मी एक 10 वर्षीय हॉस्पिटल में मौत हो गई, मौत होने से घर मे मातम पसरा है। मृतक बच्चा अगियांव निवासी स्व भूषण शर्मा के पुत्र रवि कुमार है।आरा हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था लेकिन हालत बिगड़ने पर पटना लें जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक 3 बहन व एक भाई था, मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया।