अगिआंव: अगियांव गांव में आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जली
Agiaon, Bhojpur | Apr 18, 2024 अगियांव गांव में आग लगने से खेत मे लगी गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद थाना से अग्निशमन की गाड़ी आई और आग पर किसी तरह काबू पाया गया नही तो बहुत नुक्सान हो सकता था। इतना तेज हवा चल रहा था कि अग्निशमन गाड़ी को भी पसीना छूट गया। आग अगियांव गांव के परिजन राम व स्व सलूका सिंह के खेत मे लगी थी। जनप्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग किया है।