अगिआंव: अगियांव के धोबड़ी में मिला एक अति कुपोषित 5 वर्षीय बच्चा,स्वास्थ्य केंद्र ने भेजा आरा
Agiaon, Bhojpur | Apr 19, 2024 अगियांव प्रखण्ड के धोबड़ी गांव में आज एक अति कुपोषित 5 वर्षीय बच्चा मिला है। बच्चे को अगियांव स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा एनआरसी केंद्र सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया। बच्चा धोबड़ी निवासी स्व मोहम्मद इस्लाम के 5 वर्षीय पुत्र कैसर राजा है। इस बच्चे को आरा में पूर्ण जांच कर जरूरत पड़ी तो पटना भेजा जा सकता है।