दरभंगा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चाय दुकानदार हत्याकांड का एक आरोपी 7 दिन बाद गिरफ्तार
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग में चाय दुकानदार श्रवण राम की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक समेत कई सामान बरामद किए हैं। दरअसल, 13 मई की सुबह करीब 8 बजे दो अपराधी मोटरसाइकिल से पहुंचे और अमित कुमार से चेन छीनने