राशमि: राशमी में सुवालका समाज ने योगिनी एकादशी का उद्यापन किया, लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन-पूजन के साथ मनाया गया समारोह
आषाढ़ कृष्ण योगिनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को सुवालका समाज द्वारा व्रत का उद्यापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में 11 एकादशी व्रत पूर्ण होने पर सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडित गोपाल शर्मा मातृकुंडिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न करा