देवेंद्रनगर: डकैतों का मूवमेंट रोकने के लिए धरमपुर, बृजपुर थाना पुलिस और पुलिस लाइन की संयुक्त गश्त, ड्रोन से सर्चिंग
थाना धरमपुर, थाना बृजपुर एवं पुलिस लाईन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज 6 जून 2025 को सुबह 6:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक जंगलों में सघन गश्त की गई एवं ग्राम छतैनी, नवस्ता, सिद्धपुर, पंचमपुर, पिपराही, रमखिरिया,जमुन्हाई, मदारटुंगा, रहुनिया गुजार के ग्रामीण लोगो से संदिग्ध गतिविधियो एवं बाहरी व्यक्तियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई ।