फूलपुर: फूलपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹1,19,852 पीड़ित को कराए वापस
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी निवासी बबलू विश्वकर्मा के साथ 15 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा Auto Pay का पैसा रिफंड कराने के नाम पर साइबर ठगी कर 1,19,852 रुपये निकाल लिए गए थे और वही पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई थी।