कौंच: बाबू पैलेस के पास हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, तेज लपटें देख किसानों में मची अफरा-तफरी
Konch, Jalaun | Apr 15, 2026 कोंच में बाबू पैलेस के पास बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, वही आग की तेज लपटें उठती देख किसानों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं आग की चपेट में आकर करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।