बांधवगढ़: कर्तव्यनिष्ठ एएसआई विजय सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, उमरिया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर से दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहडोल जोन की पुलिस महानिरीक्षक सुश्री एन. चैत्रा, पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत अधिकारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया