बाबई: फुरतला में मवेशी के हमले से हुई ग्रामीण की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फुरतला 54 वर्षीय ग्रामीण जसवंत सिंह पर एक मवेशी ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल अवस्था में ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।