कुढ़नी: कुढनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी के ट्रक के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कुढनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार और रविवार के मध्य रात्रि में कुढ़नी कौलस्टोर के समीप चोरी के ट्रक के साथ तीन अभियुक्त को कुढ़नी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। वही रविवार करीब 2:00 बजे SDPO पश्चिमी 2 अनिमेष चंद्रा ज्ञानी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई l