बिसौली: बिसौली नगर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
Bisauli, Budaun | Apr 14, 2026 बिसौली नगर पालिका परिसर में मंगलवार को 2 बजे करीब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।