देवघर: संदीपनी पब्लिक स्कूल में हरित सप्ताह के अंतर्गत प्री प्राइमरी के बच्चों ने मनाया ग्रीन कलर डे
झौंसा गाड़ी दुखी शाह रोड स्थित दुखी शाह मेमोरियल संदीपनी पब्लिक स्कूल में चल रहे हरित सप्ताह के अंतर्गत प्री प्राइमरी कक्षाओं की नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बड़े उत्साह के साथ ग्रीन कलर डे शनिवार के सुबह 10:00 बजे से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था उन्हें प्रकृति से जोड़ना रहा।