चास: राष्ट्रपति के हाथों बोकारो के सद्दाम हुसैन को मिला शौर्य चक्र,बोकारो में जश्न
Chas, Bokaro | Jun 12, 2026 झारखंड के बोकारो में आज शुक्रवार को जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बोकारो के वीर जवान सद्दाम हुसैन को प्रतिष्ठित 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया है। समय 12 बजे बताया गया कि सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन में तैनात सद्दाम हुसैन ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में अदम्य साहस का परिचय दिया था।