बखरी: चकहमीद में शादी में डांस से मना करने पर मारपीट, किशोरी जख्मी, बेगूसराय रेफर
चकहमीद में डांस करने से मना करने पर एक किशोरी के साथ मारपीट की गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। जख्मी की मां रूपम देवी ने लिखित आवेदन देकर थाना में स्थानीय राजू पासवान सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत की है।