भादरा: तेज आंधी से ग्रामीण जनजीवन प्रभावित हुआ
भादरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे धूलभरी तेज आंधी से ग्रामीण जनजीवन प्रभावित हुआ। करणपुरा रोड व अमरसिंह ब्रांच पर दो पेड़ गिरने की सूचना है। आंधी से विद्युत व्यवस्था भी बाधित हुई। बाद में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं।