वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने शनिवार की रात से रविवार सुबह तक चलाए गए विशेष रात्रि अभियान में बड़ी सफलता पाई। सिर्फ पांच घंटे (रात 12 से सुबह 5 बजे तक) में पुलिस ने 83 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को दबोच लिया। इनमें 74 NBW वारंटी, 4 SR वांछित और 5 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया