पंडरिया: जिले मे लगता बढ़ रहे अपराध हत्या,कानून की लचर व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस करेंगे कलेक्टर और एसपी कार्यालय का घेराव
मंगलवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रभान कोसले ने जानकारी देते बताया कि बुधवार 28 फरवरी को जिले में बढ़ रहे अपराध हत्या,कानून की लचर व्यवथा सहित देश में बढ़ रहे बेरोजगारी, महंगाई के विरोध में कलेक्टर और एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।