पंडरिया: अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को पंडरिया थाना पुलिस ने 04 लीटर महुआ शराब के साथ पंडरिया बीच पारा से किया गिरफ्तार
27 फरवरी को पंडरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पंडरिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही किया है। जहा पंडरिया के बीच पारा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी दशरथ गंधर्व को 04 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।इधर पंडरिया पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 34(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।