दमोह: किशुन तलैया के पास शराब बेचने को लेकर विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले चाकू और लाठी डंडे; तीन घायल, एक जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026 दमोह किशुन तलैया में शराब बेचने और तखत रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते चाकू और डंडे चलने से नवीन अहिरवाल, विशाल अहिरवाल और दीपक मुंडा घायल हो गए। नवीन की गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। परिजनों ने अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर दी है।