बंदगांव: एसआईआर को लेकर एसडीओ ने कराईकेला में की बैठक, पारदर्शी एवं सटीक मतदाता सूची तैयार करने का दिया निर्देश
कराईकेला में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।