चंदौसी: चंदौसी नगर पालिका के अस्थाई कार्यालय पर स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत मेले का आयोजन, अध्यक्ष लता वार्ष्णेय रहीं मौजूद
चंदौसी नगर पालिका परिषद के अस्थायी कार्यालय गांधी पार्क में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला शुक्रवार शाम 4:00 के करीब आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय और अधिशासी अधिकारी सतेंद्र प्रकाश ने किया। मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण, डिजिटल भुगतान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।