सदर: महापौर के वार्ड में विकास बदहाल, अतिक्रमण से सिकुड़ी गलियां, ददिकांदो मैदान बना कूड़ाघर
Sadar, Allahabad | Jun 20, 2026
प्रयागराज के महापौर का आवास जिस वार्ड में है, वहीं विकास के दावे कठघरे में मिले।वार्ड-30 कृष्णानगर की गलियां अतिक्रमण से सिकुड़ चुकी हैं। कई रास्तों से एक समय में मुश्किल से एक बाइक ही निकल सकती है। किसी की तबीयत बिगड़ने या आग लगने की स्थिति में एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियों का पहुंचना मुमकिन नहीं है। महापौर कार्यालय के पीछे ददिकांदो मैदान कूड़ाघर में तब्दील