पटना ग्रामीण: दिल्ली में विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन छावनी में तब्दील
दिल्ली में लालकिला के पास हुए धमाके के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों में भी ऐहतियातन सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। खासकर नेपाल और अन्य राज्यों से लगने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पटना जंक्शन और पटना मेट्रो के साथ एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।