स्याना: कोतवाली परिसर में बकरीद पर आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Siyana, Bulandshahr | May 20, 2026
कोतवाली परिसर में बकरीद पर आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बुधवार को एसडीएम लाल जी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद सीओ रामकरण सिंह ने बकरीद पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों को जेल भेजने की बात कही।