विदिशा नगर: दूषित पनीर बेचने की शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी ने पनीर सहित अन्य चीजों के लिए सैम्पल लिए, अन्य दुकानों में भी की जांच
मंगलवार की सुबह 11 बजे खाद्य एवं औषधि विभाग की निरीक्षक एडलीन पन्ना और उनके सहयोगियों द्वारा माधवगंज स्थित एक देरी पर जांच की गई जांच के दौरान पनीर दूध दही और अन्य चीजों के सैंपल जांच के लिए भरे गए, बता दें कि एक दिन पहले ही इसी दुकान से दूषित खराब पनीर बेचने की शिकायत मिली थी जिस पर यह जांच और कार्रवाई की जा रही है