पुनासा: ज़मीन के लालच में बेटे बने मां के दुश्मन, खंडवा जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला ने लगाई गुहार
Punasa, Khandwa | Jan 20, 2026 जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ पहुंची और प्रशासन के सामने अपना दर्द बयां किया। महिला ने बताया कि उसके दो सगे बेटे लगातार उसे जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। जब वह जमीन देने से इनकार करती है तो दोनों बेटे उसके साथ मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे की है