पुनासा: सनावद-पुनासा हाईवे पर 4 दिन में तीसरा हादसा, सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत, राखड़ से भरा था ओवरलोड वाहन
Punasa, Khandwa | Jan 17, 2026 देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हादसा सनावद-पुनासा हाईवे पर मोरदड़ फाटा के आगे निमाड़ी चौपाटी के पास रात करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला राखड़ (Ash) का डंपर ओवरलोड था , जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे की है