स्वार: नरपत नगर गोलीकांड: वसीम शेख पर महिला सिपाही से अभद्रता के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज
Suar, Rampur | Jun 26, 2026 रामपुर की स्वार कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत नरपत नगर में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी वसीम शेख की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे वसीम शेख के खिलाफ अब महिला सिपाही से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।