चंदेरी: ग्राम रामनगर निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला घर से लापता, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी पति उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रामनगर ने बताया कि 19 मई की सुबह करीबन 8:30 बजे से मेरी धर्मपत्नी उम्र 30 वर्ष घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।