मऊरानीपुर: कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने मऊरानीपुर तहसील पर किया प्रदर्शन, बोलीं- शराब माफियाओं पर चलाओ बुलडोजर
झांसी के मऊरानीपुर तहसील परिसर में बंगरा धवा क्षेत्र की महिलाओं ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के बाहर खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है, जिससे परिवार और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शराब माफियाओं पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं एसडीएम श्वेता साहू ने कार्रवाई का आश्वासन