हुज़ूर: भोपाल के पोलिंग बूथ पर धारा 144 लागू, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जारी किए आदेश
Huzur, Bhopal | May 1, 2024 भोपाल के कुल 2034 पोलिंग बूथ के आसपास धारा 144लागू कर दी गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। बूथ के 200 मीटर के दायरे में 5 या इससे अधिक लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।नारेबाजी और जुलूस निकालने पर भी पाबंदी रहेगी।