पन्ना। पन्ना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक महत्वपूर्ण मामले का खुलासा करते हुए लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से कम निवेश में अधिक लाभ का लालच देकर पवई थाना क्षेत्र के एक फरियादी आफताब अंसारी से ठगी की थी।