शिकारिया, टेहटा एवं परस बीघा थाने की पुलिस ने शराब के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया जिसके बाद शनिवार शाम में करीब 7 बजे तक मंडल कारा भेजने की कार्यवाही जारी रही इस संबंध में जानकारी दी गई कि टेहटा से कर्नल मांझी, शिकारिया मुशहरी से रेखा देवी एवं शकुराबाद से विदेशी मांझी को शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि अन्य पर करवाई जारी है।