वाड्रफनगर: यातायात एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी
वाड्रफनगर बुधवार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात एवं परिवहन विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों तथा जर्जर (कंडम) बसों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच