सीतापुर: समाजवादी पार्टी के सांसद की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सीतापुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में महिला मोर्चा एवं अन्य पदाधिकारियों ने अटल चौक और विकास भवन स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।