खजनी: 36 लाख के कर्ज ने बना दिया हैवान! फिरौती की साजिश में वैभव की हत्या, बेसमेंट से मिला शव; आरोपी सर्वेश भट्ट गिरफ्तार
गोरखपुर के खजनी कस्बे में 10 वर्षीय वैभव नारायण वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कंप्यूटर टीचर सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कर्ज में डूबे आरोपी ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया, लेकिन पहचान के डर से गला दबाकर हत्या कर शव बेसमेंट में छिपा दिया। पुलिस ने शव बरामद किया।