फतुहा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बाढ़ विधायक डॉक्टर सियाराम सिंह को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया है। साथ ही उन्हें बाढ़ विधानसभा से विधायक चुने जाने पर बधाई भी दिया है। बता दें कि डॉक्टर सियाराम सिंह भाजपा के बाढ़ जिला से जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। और श्याम सुंदर केसरी फतुहा के नगर मंडल अध्यक्ष हैं दोनों ने पार्टी को काफ़ी मजबूती प्रदान किया है।