ऊंचाहार: खरौली गंगा पुल पर सगे भाई ने छोटे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया पुरवा गाँव निवासी सोनू व राजेश सगे भाई है, जिनकी ऊँचाहार कस्बे के जोखूलाल के घर में ससुराल है।शनिवार को दोनो भाई तथा मंझला भाई मोनू के साथ ससुराल आये थे। घर लौटते समय क्षेत्र के खरौली गंगा पुल पर आरोप है कि, मामूली बात पर सोनू ने राजेश व मोनू पर हमला कर दिया, सीएचसी में भर्ती कराया है, पुलिस जांच कर रही है।