वाड्रफनगर: न्यायालय परिसर में मारपीट से मचा हड़कंप, 18 लोगों के नाम आए सामने
वाड्रफनगर बुधवार तहसील न्यायालय परिसर में सुनवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जमकर मारपीट तक पहुंच गया। लात-घूंसे के साथ लोहे की रॉड का भी उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आई, जिससे न्यायालय परिसर कुछ समय के लिए अखाड़े में तब्दील हो गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तहसीलदार गुरुदत्त पंचराम भावे ने पूर्व में ही पुलिस को सूचना दे दी