गढ़वा शाहपुर मार्ग पर तिलदाग मोड़ के समीप सोमवार की देर रात बोलेरो एवं ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक दिनेश कुमार घायल हो गया। वह खाली ऑटो लेकर गढ़वा से तिलदाग की ओर जा रहा था। उसे तिलदाग से सवारी उठाकर बिशनपुर जाना था। इस दौरान तिलदाग मोड के समीप यह घटना घटित हो गई।