ईसागढ़: बुढ़िया गांव में दो लोगों ने 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट, कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुढ़िया गांव में दो लोगों द्वारा एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बुढ़िया निवासी प्रतिपाल आदिवासी उम्र 32 वर्ष ने सोमवार को शाम लगभग सात बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को शाम लगभग 6:30 बजे रंजिश के चलते गांव के ही सतपाल और विजय आदिवासी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की है ।